फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गुरूद्धारा प्रबंधक कमेटी चुनावों की नामांकण प्रक्रिया सम्मपन अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने किया नामांकण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 27 जून को आयोजित कराए जाने वाले जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया शनिवार शाम चार बजे संपन्न हो गई। इसके बाद तीन दिन नामांकन पत्रों की जांच होग, और 9 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला प्रशासन की तरफ से बनाए गए नामांकन केंद्रों पर जमा कराए। उनकी रसीद प्राप्त की। इस अवसर पर डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह द्वारा निश्चित किए गए 11 प्रत्याशियों ने जिले के सभी 11 पदों के लिए नामांकन किया। इनमें में मेंढर उपजिला के मनकोट में महंत मंजीत सिंह के बैनर तले नामांकन पत्र जमा कराने वाले मनोहर सिंह के मुकाबले में किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया, जिसके चलते मनोहर सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
शनिवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सराफ, सुरजीत सिंह, मंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह तलवार और सुरजन सिंह की अगुवाई में डेरा नंगाली साहब के महंत की तरफ से निश्चित किए गए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन केंद्रों में नामांकन पत्र जमा कराए। वहीं उनके मुकाबले में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए चुनाव में उतरने वाले सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रत्याशियों ने भी समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा कराए।
विज्ञापन

इस दौरान नामांकन पत्र जमा कराने वाले सभी प्रत्याशी बिना किसी शोर शराबे के बड़ी ही सादगी से समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों को लेकर महंत मंजीत सिंह ने डेरा नंगाली साहब में सिख संगत की एक बड़ी बैठक आयोजित की थी, जिसमें चुनाव को लेकर एकमत बनाने का प्रयास किया गया था। उसमें जब बिना मतदान प्रत्याशियों के चुनाव पर सहमति नहीं बनी तो महंत साहब ने 11 लोगों को प्रत्याशी बनाने के लिए सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें