फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड पर पत्थर गिरने से बी एस एफ जवान की मोत,छुटटी पर परिवार के साथ ढोक में रह रहा था मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में मुगलरोड पर पीर की गली क्षेत्र में पहाड़ से गिरे पत्थर से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। मृतक जवान की पहचान निसार हुसैन पुत्र हबीब उल्ला निवासी दनोर जरालां राजोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया है।
विज्ञापन

इस हादसे के बारे में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सुरनकोट जुल्फिकार अली ने बताया कि यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार, मुगलरोड पर पीर की गली क्षेत्र स्थित भागसर ढोक में जवान निसार हुसैन कुछ दिनों से परिवार के साथ रह रहा था। ढोक में नेटवर्क नहीं आते, इसलिए निसार हुसैन अपने बड़े भाई के साथ मुलगरोड पर मोबाइल नेटवर्क की तलाश में गया था। उसे अपने किसी रिश्तेदार को राजोरी में फोन करना था।
फोन करने के बाद जवान अपने भाई के साथ सड़क किनारे खड़ा था, कि अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। एक पत्थर निसार हुसैन के सिर और गर्दन पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। इस हादसे का पता चलने पर क्षेत्र में तैनात पुलिस ने तत्काल निसार हुसैन को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक बीएसएफ की 92वीं वाहिनी में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें