फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में बताई बिजली-पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास आयुक्त इन्द्र जीत और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने बुधवार को जिले की पुंछ हवेली तहसील के गांव खनेतर में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया। जनता दरबार में लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में सुधार लाने, बिजली की उचित व्यवस्था के लिए नए खंभे एवं नई तारें लगाने, सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। इंद्र जीत ने लोगों की मांगों को सुनने के साथ ही वहां मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल लोगों की समस्याओं का हल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें