फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग अभियान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। मेंढर के युवाओं के लिए स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना विषय के साथ 20 किलोमीटर का साइकिल अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन युवाओं और सुरक्षा बलों के बीच के बंधन को मजबूत करने के साथ-साथ साइकिलिंग के माध्यम से शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन

अभियान धारगालुन से शुरू हुआ और मेंढर सेक्टर के कोटा-साकिपीर मैदान-मनकोट और बालनोई गांवों से होते हुए अपने गंतव्य मेंढर तक पहुंचा। कार्यक्रम में कुल 15 युवाओं ने भाग लिया, जिन्हें सेना की तरफ से अच्छी एवं बडिया साइकिलें भी प्रदान की गईं। सेना के अभियान के आयोजकों ने उनके साथ मार्ग का नक्शा साझा किया और संभावित चुनौतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें