फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुंछ जिले के 169हज यात्री श्रीनगर के लिए हुए रवाना,मुसलिमों के साथ हिन्दू सिख भी विदाई देने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एक तरफ जहां देश के कई क्षेत्रों में कुछ दिनों से एक दूसरे के धर्म के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों से तनाव का माहौल है। इस सबके बीच मंगलवार को पुंछ नगर में सांप्रदायिक सौहार्द का अनोखा दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन

इस बार पुंछ से हज यात्रा पर जाने वालों को विदाई देने के लिए उनके परिजनों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ ही हिंदू एवं सिख समुदाय के लोग भी पहुंचे, और हजयात्रियों को माला पहना कर विदा किया। सुबह नगर स्थित इमामिया जामा मस्जिद में अंजुमन ए जाफरिया की तरफ से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के श्रीनगर रवाना होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ ही हिंदू एवं सिख समुदाय के लोग भाग लेने पहुंचे, और हज यात्रा पर जाने वालों को गले मिल कर उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदा किया।
हज यात्रा पर जाने वालों में किफायत हुसैन सोफी, करार हुसैन जाफरी, मुश्ताक हुसैन, जाकिर हुसैन आदि ने उन्हें विदा करने पहुंचे लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुंछ की यह परंपरा रही है कि यहां देश के किसी भी प्रकार के हालात का हमारे आपसी संबंधों एवं सांप्रदायिक सौहार्द पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें