पुंछ। चार वर्ष पूर्व ईद पर कश्मीर से छुट्टी आते समय आतंकियों द्वारा अगुवा कर शहीद किए गए सेना के जवान औरंगजेब की चौथी बरसी पर मंगलवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद औरंगजेब की चौथी बरसी पर मेंढर के गांव सलानी में तैनात सेना और शहीद के परिजनों की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पंचों, सरपंचों, ग्रामीणों के साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त बिशारत हुसैन, एसएसपी रोहित बसकोत्रा और डीडीसी सदस्य इमरान जफर मुख्य शामिल हुए। सर्वप्रथम शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत शहीद की याद में देश भक्ति गीतों पर रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।