पुंछ। कृष्ण चंद्र पार्क में सरीमस्तान ट्राइबल फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गुज्जर दिवस पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए।
दिन भर चले इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहम्मद असद नोमानी ने कहा कि सबसे बड़े योद्धा एवं गुज्जर राज के संस्थापक महाराजा कृष कसाना की याद में हर वर्ष 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गुज्जर दिवस मनाया जाता है। दुनियां भर में गुज्जर समुदाय आज के दिन को अपने नए वर्ष के तौर पर भी मनाता है। उसी उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य चौधरी अब्दुल गनी, बीडीसी अध्यक्ष जमील कोहल, नजीर हुसैन मौजूद रहे। युवतियों ने गोजरी गीत प्रस्तुत किए।