पुंछ के गांव अजोट में 1947 ्48 के शहीदों को श्रदांजली अर्पित करते सैन्य अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। सेना एवं आवाम की तरफ से 1947-48 में पाकिस्तानी सेना और कबाइलियों से देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों को रविवार को याद किया गया। सुबह नियंत्रण रेखा स्थित गांव अजोट के देरियां क्षेत्र में शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम किया गया। सेना की 120 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर विकास सलाथिय मुख्य अतिथि रहे।
शहदों को याद करते हुए मातमी धुन के साथ शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि, अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए सलामी दी। गौरतलब है कि देश के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तानी सेना और कबाइलियों ने पुंछ पर हमला कर दिया था। इस दौरान गांव अजोट में पहाड़ी पर स्थित इस स्थान पर जहां आज शहीद स्मारक बना है। पाकिस्तान सेना और कबाइलियों से लोहा लेते हुए 1948 को सौ से अधिक सैनिकों और लोगों ने बलिदान दिया था।