मेंढर में जलाया गया रावण का पुतला।
मेंढर। उपजिले में भी बुराई पर अच्छाई, झूठ पर सच्चाई का पर्व विजयदशमी जोश और उत्साह से मनाया गया। इसके चलते यहां रावण का पुतला दहन किया गया। इस बार भी दशहरा पर कोविड-19 को लेकर प्रशासन ने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की झांकी निकालने की अनुमति नहीं दी। सिर्फ हनुमान जी की फेरी की बाजारों में चक्कर लगाने की अनुमति दी।
इसके चलते मेंढर स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में ही झांकी निकाली गई, जिसमें मेंढर सनातन सभा के प्रधान बलराम शर्मा, देवेंद्र कुमार टंडन, सतीश कुमार, उपजिले के काफी लोगों ने कोविड-19 से बचाव के लिए परहेज का पालन करते हुए भाग लिया। इसमें प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए और रावण दहन किया गया। अंत में मंदिर में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया।