फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते श्री बुडडा अमरनाथ में नहीं लगा रक्षाबंधन का मेला,मंदिर में भी नहीं जुटी भगतों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को जिले की मंडी तहसील के राजपुरा स्थित महाऋृषि पुलस्त की तपस्थली श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर लगाया जाने वाला मेला कोरोना महामारी के खतरे की भेंट चढ़ गया। इस बार भी जहां मेला नहीं लग पाया।वहीं श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ भी नहीं जुट पाई।
विज्ञापन

पुंछ नगर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों से गिने चुने श्रद्धालु ही श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर सुबह तड़के चार बजे राजगुरु गद्दी श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर के महंत राजगुरु 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती की तरफ से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर स्थित स्वयंभू शिवलिंग का पूजन किया गया और महाआरती के उपरांत मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके उपरांत दिन भर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस बार मंदिर के बाहर न तो श्रद्धालुओं की कतारें ही देखने को मिली और न ही किसी प्रकार की कोई भीड़ ही नजर आई।
उधर कोरोना के चलते दूसरे वर्ष भी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन न होने और मेला न लगाए जाने से मंडी के दुकानदारों एवं व्यापारियों में भी भारी निराशा देखने को मिली। इन लोगों का कहना था कि पहले एक महीने से अधिक समय तक श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा चलती थी, जिस दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त देश भर से यहां दर्शन पूजन को आते थे। तो हमारा साल भर की रोजी रोटी का जुगाड़ हो जाता था। दो वर्ष से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन न होने और कोरोना महामारी के चलते इस बार भी हमारा काम धंधा बुरी तरह प्रभावित हा कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें