फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में डीडीसी अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से डाक बंगला में बैठक की गई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार की अगुवाई में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बताया कि जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य सामारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों, पुलिस, सीआरपीएफ और एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट में भाग लेंगे। रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त हर ब्लाक एवं तहसील में समारोह आयोजित किए जाएंगे। ब्लाक मुख्यालयों में बीडीसी अध्यक्ष परेड की स्लामी लेंगे। पुंछ जिला मुख्यालय में डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों पर साफ सफाई, सुरक्षा, प्रकाश, ध्वनी, बैठने आदि की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें