पुंछ। जिले में देश की सुरक्षा के लिए तैनात सेना की बींबर गली ब्रिगेड ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद सुबेदार सुरेंद्र सिंह की उनके 20 वें बलिदान पर याद किया। उनकी याद में जिले के प्रवेश द्वारा बिंबर गली में निर्मित कराए गए। सुबेदार सुरेंद्र सिंह द्वार को जनता के लिए समर्पित किया।
शुक्रवार दोपहर को बींबर गली क्षेत्र में तैनात सेना की बिंबर गली ब्रिगेड की तरफ से सुबेदर सुरेंद्र सिंह के 20 वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों और शहीद के परिजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों की तरफ से शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके उपरांत सेना की तरफ से शहीद की याद में बनवाए गए सुबेदार सुरेंद्र सिंह द्वार को जनता को समर्पित किया।
गौरतलब है कि 3 सिख रेजिमेंट में राजोरी के नोशेरा सैक्टर के केरी में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनाती के दौरान वर्ष 2002 में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आठ आतंकियों को मौत के घाट उतारा दिया था। उस दौरान उन्होंने देश के लिए खुद को भी कुर्बान कर दिया था।