फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी पुलिस ने कड़े प्रयासों से दस दिनों में अगुवा महिला को जम्मू रेलवे स्टेशन से आरोपी सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी पुलिस ने सोमवार दोपहर कई स्थानों पर दबिश देने के बाद मंडी तहसील से अपहृत महिला को आरोपी सहित बरामद कर लिया। यह बरामदगी जम्मू रेलवे स्टेशन से की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंडी थाने में 13 अगस्त को गांव त्रिच्छल से एक महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद एसएचओ बशीर कोहली ने मामले की जांच शुरू करते हुए पता लगाया कि महिला का अपहरण किया गया है। इसके बाद एसएसपी डॉक्टर विनोद कुमार की तरफ से डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद और एसएचओ बशीर कोहली की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश देते हुए सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन से दोनों को दबोच लिया। वह किसी अनजान स्थान पर फरार होने की फिराक में थे। पुलिस की इस कार्रवाई की महिला के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा करते हुए पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शब्बीर निवासी गांव मोड़ा बच्छाई तहसील सुरनकोट के खिलाफ के रूप में हुई। कानूनी कार्रवाई के बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें