फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले के लोरन में 11वर्ष की नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोपी में सीजनल शिक्षक गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव लोरन में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना उजागर हुई। जब गांव के एक सरकारी स्कूल के सीजनल शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में शिक्षक के प्रति रोष है। पीड़ित परिवार की तरफ से आरोपी शिक्षक को कड़े से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

लोरन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत मिलने के 12 घंटों के भीतर ही आरोपी शिक्षक को दबोच कर उसके खिलाफ लोरन थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही उसे रिमांड पर भी ले लिया है। आरोपी शिक्षक की पहचान एजाज अहमद निवासी लोरन के रूप में हुई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करा दी गई है। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार शिक्षक ने किसी बहाने गांव के कुछ बच्चों को स्कूल बुलाया और कुछ समय बाद उसने अन्य बच्चों को लौटा दिया। लेकिन 11 वर्षीय छात्रा को किसी बहाने स्कूल में ही रोक लिया और अन्य बच्चों के चलेे जाने के बाद शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसे डरा धमका कर घर भेज दिया। पीड़ित बच्ची गुमसुम एवं डरी सहमी घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी हालत के बारे में पूछा। उसने अपने हाथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसके घर वालों ने लोरन थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने 12 घंटों के भीतर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें