फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ मेंढर मार्ग प टिप्पर खाई में गिरा एक की मोत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार सुबह पुंछ-मेंढर मार्ग पर गांव कनूईयां में एक टिप्पर 50 फुट खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तड़के करीब 5.30 बजे पुंछ से मेंढर जा रहा टिप्पर नंबर जेके 02 बी 2529 नगर से चार किलोमीटर दूर स्थित गांव कनूईयां में एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना होते ही जोरदार आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और कड़े प्रयास से टिपर में फंसे दो युवकों को बाहर निकाल कर मार्ग से गुजर रहे वाहनों से राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने टिपर चालक को मृत लाया घोषित कर दिया। इस बीच सड़क दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को उसके गांव भेज दिया। घायल की पहचान अनसर अहमद (25) पुत्र फारूक अहमद निवासी गांव छजला मेंढर के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान चालक मोहोबत अली (17) पुत्र मोहम्मद आजम निवासी गांव छजला मेंढर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें