फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुआ कोरोना बूस्टर टीका अभियान,पहले दिन स्वास्थय अधिकारियों एंव कर्मचारियों ने लगवाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में सोमवार को कोरोना बूस्टर डोज टीका अभियान शुरू किया गया। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉक्टर गुलाम अहमद मलिक ने किया। उन्होंने सबसे पहले खुद को टीका लगवाया। इसके बाद पहले दिन केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉकटर मुश्ताक हुसैन जाफरी ने की। मेंढर उपजिला अस्पताल में एसडीएम साहिल जंडियाल और बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बूस्टर डोज लगाने का उद्घाटन किया। मंडी और सुरनकोट में भी बूस्टर डोज अभियान शुरू किया गया। जिले में कहीं पर भी किसी साठ वर्ष से अधिक आयु के नागरिक को टीका नहीं लगाया गया। इसके बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना था कि हम सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के बाद प्रथम पंक्ति कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगा रहे हैं। ऐसे में एक-दो दिन में साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें