पुंछ जिले के सावजियां में सेना की तरफ से आयोजित शिविर में 115वर्ष के एहमद लोन टीका लगवाते हुए
- फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की 93 इंफैन्ट्री ब्रिगेड के अंतर्गत मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में सेना ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जारी डोर टू डोर टीकाकरण अभियान चलाया। इस अभियान में डन्ना क्षेत्र के 115 वर्षीय अहमद लोन का टीकाकरण हुआ। इसके साथ अहमद टीकाकरण में भाग लेने वाले सबसे उम्र दराज व्यक्ति बन गए हैं।
सेना ने अहमद को अभियान का हीरो घोषित किया, और उपहार देकर अपनी गाड़ी से उनके घर तक पहुंचाया गया। अहमद अधिक उम्र होने के कारण न तो सही से सुन पाते हैं और न ही ठीक से बोल पाते हैं। यह खबर खुद सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी। जानकारी के अनुसार सेना की 40आरआर ने नियंत्रण रेखा के आसपास और दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए सावजियां में जागरूकता और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने टीके लगवाए।