फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में वन विभाग ने वन भूमि में अवैध रूप से सड़क निमार्ण में लगी जे सी बी जब्त की चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला वन विभाग के मेंढर रेंज में वन भूमि से अवैध रूप से कटाई कर सड़क निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी को वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। जबकि चालक फरार हो गया। वन विभाग की तरफ से वन सुरक्षा अधिनियम के तहत चालक एवं जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेंढर रेंज अधिकारी सलीम मलिक ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि वन कंपार्टमेंट नंबर 186 बलाड़ी क्षेत्र में एक जेसीबी अवैध रूप से वन भूमि से बिना अनुमति के सड़क की कटाई कर रही है। जब हमारा स्टाफ मौके पर पहुंचा तो पहले कुछ लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया, कर्मचारी पीछे नहीं हटे, तो वह लोग और जेसीबी चालक फरार हो गया। इसके बाद जेसीबी जब्त कर ली गई। जांच में पाया कि यह जेसीबी मेंढर के कई वन क्षेत्रों में इस प्रकार अवैध एवं अनाधिकृत कटाई एवं निर्माण कार्यों में लिप्त है। इसके बाद हमने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
समीम मलिक का कहना है कि हमने इस अभियान में एक और बात देखी की जिस क्षेत्र में वन भूमि से अवैध रूप से सड़क निकालने का काम अंजाम दिया जा रहा था। उस क्षेत्र के एक वन भाग में कुछ लोगों द्वारा आग लगाई गई थी, ताकि वन विभाग के कर्मचारी आग बूझाने में जुटे रहे, और वह सड़क की कटाई का काम पूरा कर लें, परंतु मैं लोगों को इस बात से सावधान करता हूं कि वह ऐसी हरकतें न करें हम वन संपत्ति को किसी भी सूरत में नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शेंगे नहीं। अगर किसी क्षेत्र में सड़क निर्माण की जरूरत है, तो वहां के लोग सीधे हमारे पोर्टल पर आवेदन करें और उन्हें बड़ी आसानी से सड़क निर्माण की अनुमति प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें