फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफलियाज के ग्रामीणों ने मुगलरोड खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव बफलियाज के ग्रामीण मुगलरोड खोलने की मांग को लेकर प्रदर्र्शन करते हुए - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील के मुगलरोड पर स्थित गांव बफलियाज के ग्रामीणों ने मुगलरोड को सभी लोगों एवं सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन पर पुंछ-राजोरी के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सरकार से मुगलरोड पर टनल निर्माण करा कर इसे 12 माह खुला रखने की गुहार लगा रहे हैं। टनल बनाना तो दूर आज छह माह बीत जाने के बाद भी मुगलरोड को आम लोगों एवं सभी प्रकार के वाहनों के लिए नहीं खोला है। इसके कारण हम लोगों को गांव में मौजूद कैंसर के रोगियों को कश्मीर में उपचार के लिए ले जाने नहीं दिया जा रहा है। मुगलरोड बंद होने से यहां के जो नौजवान सरकारी बैंकों से ऋण लेकर यात्री वाहन लेकर बैठे हुए हैं या जिन्होंने मुगलरोड किनारे होटल अथवा अन्य दुकानें खोल रखी हैं उनको ऋण की किस्तें अदा करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए हमारी मांग है कि जल्दी से मुगलरोड को सभी के लिए खोला जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जामा मसजिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नसीम समेत अनेक लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें