फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट में आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ पुंछ में प्रदर्शन,सिख नोजवानों कैंडल मार्च कर दी श्रद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एक दिन पहले सुरनकोट में आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत को लेकर लोगों में गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। इसके बाद नगर में युवाओं ने बस अड्डे पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कें द्र सरकार से पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाने की मांग।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सुखविंदर सिंह, कमलजीत सिंह और सतविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान 1947 से हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाने में लगा है। कभी गोलाबारी कर तो कभी आतंकी हमले कर रहा है, जिसमें आम लोगों के साथ ही हमारे जवानों को शहीद किया जा रहा है। जो सहने के योग्य नहीं है। अब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइकनहीं हमला किया जाना चाहिए, जिससे पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाए। वहीं देर शाम को नगर के मोहल्ला बिजली वाला तालाब में सिख नौजवानों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजली देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें