फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुंछ-जम्मू हाईवे पर नगर के गांव बैंछ में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर से पांच किलोमीटर दूर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते गांव बैंछ में एक तेज रफ्तार बाइक की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्ताल नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गइै। मरने वाले युवक की पहचान शाहिद अहमद (22) पुत्र मोहम्मद यूनिस निवासी बैंछ के रूप में हुई है। वहीं, हादसे का पता चलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुंछ से जम्मू आ रही बस (जेके02सीएच 1585) की सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, टक्कर से बाइक काफी दूर नाली में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को उठाकर अन्य वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे जीएमसी जम्मू रैफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें