फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोली: पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा, अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाना गैर कानूनी

Sat, 18 Sep 2021 12:52 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत की मांग पर भाजपा को क्यों आता है गुस्सा। उन्होंने कहा कि क्रॉस बॉर्डर व्यापार बहाल किया जाए।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को फिर से पाकिस्तान का राग अलापा। राजोरी के मंजाकोट में जनसभा को संबोधित कर रहीं महबूबा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा। हम जब पाकिस्तान से बातचीत को कहते हैं तो भाजपा को गुस्सा क्यों आता है।

विज्ञापन


केंद्र में सत्तासीन भाजपा ने गैर कानूनी और नाजायज तरीके से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटा दिया। हमारी रियासत के दो टुकड़े कर पहचान खत्म कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो माहौल बनाया है, उसमें सांस लेना मुश्किल हो रहा है। पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देने की बजाय सताया जा रहा है। उन्होंने कहा - मैं कहीं जाना चाहती हूं तो मेरे घर के बाहर ताले लगाकर पुलिस खड़ी कर दी जाती है। जम्मू से गुज्जर समुदाय को खदेड़ा जा रहा है।

वन अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर गुज्जरों की जमीन छीनी जा रही है। महबूबा ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हिंदुस्तान के साथ रहने का निर्णय किया था, तो सोचा था कि उनकी पहचान बरकरार रहेगी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही उनसे उनकी पहचान छीन ली गई। केंद्र शासित प्रदेश बनाकर बहुत बड़ा धोखा किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री: जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम, पुलिस शहीदों को किया याद
विज्ञापन


यूटी बनने के बाद बेरोजगारी चरम पर
पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को तोड़ कर जब से केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, तब से यहां पर बेरोजगारी और रिश्वतखोरी चरम पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें