आजादी का अमृत महोत्सव के लोगों को अब कालेजों और विश्वविद्यालयों समेत अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, आधिकारिक स्टेशनरी विज्ञापनों, आधिकारिक पत्राचारों के माध्यम से व्यापक प्रचार करना होगा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के लोगों का प्रचार करना अनिवार्य है। हालांकि प्रदेश के सभी कालेजों और विश्वविद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न -विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का जशन मनाया जा रहा है। देश के लिए प्राण की आहुति देने वाले वीरों की स्मृति में सरकार के हर एक कार्यक्रम के पोस्टर में इसका लोगो लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोली: पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा, अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाना गैर कानूनी
लोगों का अधिकांश प्रचार करने के लिए आयोग द्वारा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में खास पहल की गई है। बताया गया है कि सभी सरकारी और निजी कालेजों के प्राचार्यों को संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस बारे में सूचना देनी होगी।