कठुआ में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का शुभारंभ करते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राष्ट्रीय मुद्दों पर युवाओं के विचार प्रस्तुत कराने के लिए जिले में युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस संबंध में रविवार को युवा कांग्रेस के जम्मू कश्मीर प्रभारी जगदेव डागा ने पत्रकार वार्ता की।
उन्होंने बताया कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें युवा अपने क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है, जो 22 अक्टूबर तक भरना होगा। दूसरे चरण में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर उन प्रतिभागियों को बुलाकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भाषण प्रतियोगिता में जीतने वाले पहले पांच लोगों को जिला प्रवक्ता तत्काल नियुक्त किया जाएगा।
दूसरे चरण में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर फिर से भाषण प्रतियोगिता होगी। इसमें से पहले पांच प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले पांच-पांच प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 नवंबर को नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे। इसमें जीतने वाले को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। इस मौके पर काजल राजपूत, सुल्तान चौधरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।