पवित्र छड़ी यात्रा के बारे में जानकारी देते शिव सेना डोगरा फ्रंट के नरेंद्र तांगडी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
पहले नवरात्र पर धूमधाम से रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी शिवसेना डोगरा फ्रंट माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन कर रहा है।
यात्रा के आयोजक नरेंद्र तागड़ी ने बताया कि 7 अक्टूबर को पहले नवरात्र पर पवित्र छड़ी यात्रा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में आज कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा के प्रबंधों पर चर्चा करने के साथ इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने माता रानी के भक्तों को पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने के आमंत्रित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इसमें शामिल हों, ताकि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया जा सके।
-------
यह रहेगा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कठुआ से भक्तों से भरी गाड़ियों का काफिला मुख्य बाजार के आशापूर्णी मंदिर में पवित्र छड़ी स्नान के बाद शहर से रवाना किया जाएगा। जिले से यह लगातार 40वीं वार्षिक पवित्र छड़ी यात्रा है, जो कठुआ से मां के भक्तों से भरी बसों के साथ फ्रंट के राज्य प्रधान अशोक गुप्ता के निर्देशन में रवाना होगी। जम्मू में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह यात्रा कटड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।