फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल चैंपियनशिप में पहले दिन खेले गए छह मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। 33वीं जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप अंडर-19 कंडी क्षेत्र के गांव लोअर मेला के सरकारी स्कूल मैदान में शुक्रवार से शुरू हो गई। इसका उद्घाटन वार्ड नंबर 6 (लोअर मेला) के पंच राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के दूर-दराज और पहाड़ी क्षेत्र लोहाई मल्हार और खरोटे से अंडर-19 लड़के व लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को छह मैच खेले गए। इनमें डेरा बाबा क्लब ने छप्पर वॉलीबाल क्लब को 2-0 से हराया। इसी तरह कट्टल गुजरां वॉलीबाल क्लब ने पटियारी वॉलीबाल क्लब को 2-0 से, शक्तिपुंज वॉलीबाल क्लब ने वॉलीबाल क्लब खरोट को 2-0 से, कूटा वॉलीबाल क्लब ने वॉलीबाल क्लब बाख्ता को 2-0 से और शक्तिपुंज वॉलीबाल क्लब हीरानगर ने लोहाई मल्हार को 2-0 से हराया। इस दौरान वॉलीबाल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन लाल टूफन, महासचिव मोहिंदर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अत्तर सिंह, कोच मदन लाल, संयुक्त सचिव राम लाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें