फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीरवार को 9.9 ग्राम हेरोइन, 02 मोबाइल फोन और 5 हजार नगद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की बाइक भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

नगरी परोल के गूंद क्षेत्र नगरी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार टीम ने नाका लगाकर वहां पंजाब की ओर से आ रही बाइक को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने बाइक सवारों की तलाशी ली तो उनके पास से 9.9 ग्राम हेरोइन, एक पर्स, दो मोबाइल फोन के साथ-साथ 5 हजार रुपये की नकद राशि बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार काका राम निवासी तारागढ़ तहसील एवं जिला पठानकोट तथा उसके साथी दलबीर सिंह निवासी डिग्याना कैंप जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल का कहना है कि नशीली दवाओं के तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें