रामकोट। तहसील रामकोट के लाखडी गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य और मलन से विनयाडी जाने वाली एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया गया।
पीडब्ल्यूडी के जेई दिनेश गुप्ता ने बताया कि लाखड़ी धार सड़क से रघुनाथ मंदिर तक जाने वाली तीन सौ मीटर सड़क 4.30 लाख की लागत से बनेगी।
उन्होंने बताया कि मल्लन से विनयाडी जाने वाली सड़क बनाने की मांग लोग काफी दिनों से कर रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि सड़क पहले 3 किलोमीटर पीएमजीएसवाई विभाग के अंतर्गत है, बाकी एक किलोमीटर पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर सड़क का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले शुरू किया गया था, जो कि बुधवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया। पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि मलन से विनयाडी जाने वाली एक किलोमीटर सड़क 18 लाख की लागत से बनेगी। वहीं, लाखड़ी में डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी ने सड़क का निर्माण कार्य फूल चढ़ाकर शुरू किया।