बसोहली बस अडडे पर सडको पर पडे गढढे, संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। बारिश शुरू होते ही सड़क पर बिछाई गई तारकोल उखड़ना शुरू हो गई है। बसोहली नगर में बस अड्डे के साथ बसोहली कठुआ सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जबकि यहां करीब सात माह पूर्व ही तारकोल बिछाने का काम किया गया था। बस अड्डा बसोहली नगर का मुख्य प्रवेश द्वार है यहां तारकोल बिछाने के कुछ ही माह के बाद उखड़ने लगा है। बस अड्डे के बीच में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे भी बन चुके हैं। वहीं बसोहली कठुआ सड़क मार्ग पर भी जीरो मोड़ से आगे घघरोड सड़क के नजदीक तारकोल उखड़कर कंक्रीट में तब्दील हो गई है। गड्ढों के चलते वाहन चालक हादसों का भी शिकार हो रहे हैं।
सथानीय संजय राजदान, महमूद आलम, अमित दतता , तिलक नाथ, नवनीश मिक्षरा, राहुल कपूर आदि ने बताया कि सड़कों पर तारकोल बिछाने से पूर्व गड्ढों को सही ढंग से नहीं भरा जाता है जिसके कारण तारकोल जल्दी उखड़ने लगता है। हल्की बारिश ने सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। ऐसे में जम्मू कश्मीर के एलजी को टीम गठित कर सड़कों को जांच करानी चाहिए। इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश सुंबरिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग की पाइप लाइनों में लीकेज की वजह से गड्ढे उत्पन्न हो रहे हैं। इस संदर्भ में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और उन्हें पाइप लाइनों से होने वाली लीकेज को बंद करने के लिए कहा गया है। साथ ही मौसम साफ होने के बाद इन गड्ढों को भरकर ठीक कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के भीतर सड़क अगर खराब होती है तो उसे भरने की जिम्मेदारी ठेकेदार को होती है जिसके लिए ठेकेदार को निर्देश जारी किए जाएंगे।