फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सिगनल न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कई इलाकों में कई दिन से जियो का सिग्नल कम होने के कारण इलाके के कई हजारों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल सिगनल न मिलने से उपभोक्ताओं के मोबाइल मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय अनिल कुमार, गुलशन कुमार, राहुल गुप्ता, मनोज शर्मा और सुशांत सहित अन्य लोगों ने बताया के जिओ के सिग्नल की समस्या के कारण जब भी लोग इस सिम पर फोन करते हैं या किसी संबंधी को फोन मिलाना चाहते हैं, तो सिग्नल ढूंढने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार फोन पर संपर्क होने के बावजूद फोन बीच में ही कट जाता है। यह समस्या कई दिनों से पेश आ रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिन से जिओ सिग्नल को बड़ी मुश्किल से ढूंढना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कंपनी लोगों को सही प्रकार से सुविधा उपलब्ध कराने में विफल है। हर माह लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें