फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में चक्का जाम का दिखा मिला-जुला असर

विज्ञापन
हड़ताल के चलते बसोहली बस अड्डे पर खडी रही बसें, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। टी एस वजीर की मौत के बाद बसोहली ट्रांसपोर्ट यूनियन में भी मिला-जुला असर देखने को मिला। हालांकि, यूनियन ने पूर्ण रूप से चक्का जाम रखा था, लेकिन उपमंडल में बसों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

बसोहली से प्लासी, नगरोटा, सांधर, शारा मार्ग पर मिनी बसें चलीं। वहीं, जिन लोगों को जम्मू व कठुआ जाना था, वह बस अड्डे पर वाहनों का इंतजार करते दिखे। बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि शुक्रवार को चक्का जाम का ऐलान हुआ है। जब उन्हें जानकारी हुई तो कुछ घरों को लौट गए, तो कुछ निजी वाहनों से सफर करते नजर आए। यूनियन में मिनी बसों के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि करीब 32 यात्री बसें और 18 मिनी बसें रोजाना बसोहली-कठुआ-बनी मार्ग पर आवाजाही करती हैं। लेकिन, शुक्रवार को करीब पांच यात्री बसें व छह मिनी बसें ही आवाजाही के लिए निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें