महानपुर। टी एस वजीर की हत्या के विरोध में बस और मेटाडोर शुक्रवार को बंद रहीं। जिसके चलते कस्बे के बाजार भी खामोश रहे। बस और मेटाडोर सेवा बंद होने के चलते लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने निजी वाहनों से सफर किया। वहीं, दूसरी ओर कस्बे के बाजार में रौनक न के बराबर रही। संवाद