फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की पेटियों से पुलिस को मिली भुक्की की खेप

विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - विज्ञप्ति - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। सेब की आड़ में भुक्की तस्करी के प्रयास को पुलिस ने विफल किया है। हाईवे पर छप्पड़ और कूटा मोड़ के बीच सेब की पेटियों में भरकर ले जाई जा रही भुक्की की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। इसका वजन पांच सौ किलो से भी अधिक बताया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखते हुए ट्रक चालक तुरंत गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसमें से भुक्की से भरी पेटियां बरामद की गईं। इसके बाद ट्रक को थाने में ले जाया गया।
देर रात तक ट्रक को खाली करने का काम जारी रहा। इसमें पांच सौ किलो से अधिक भुक्की लाए जाने की पुष्टि एसएससी ने की है। हालांकि, कुल वजन कितना था? इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें