फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खुले नाले में घुसी स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे पर जगह-जगह होने वाला जलभराव हादसे का कारण बन रहा है। शनिवार को लखनपुर की ओर जा रही एक स्कार्पियो हटली मोड़ स्थित हाईवे पर खुले पड़े नाले में जा घुसी। गनीमत रही कि वाहन की गति कम होने के कारण उसमें सवार लोगों को कोई नुकसान नही हुआ है।
विज्ञापन

घटना उस समय पेश आई स्कार्पियो नंबर एचआर51सीए- 2763 सर्विस लेन से मुख्य हाईवे पर मुड़ी तो पूरा हाइवे जलमग्न होने के कारण कार चालक को वहां खुले पड़े नाले की जानकारी न होने के कारण उसे जा घुसा। इस घटना में वाहन में सवार परिवार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे बाद में क्रेन से निकालना पड़ा।
स्थानीय गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि हाईवे अथारिटी जगह-जगह टोल प्लाजा लगाकर लोगों से टोल वसूलने में पूरी सक्रियता दिखाती है, लेकिन जलभराव के कारण वर्षों से असुरक्षित हाईवे को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम नही उठाती। जिसके कारण इस तरह के हादसे यहां अक्सर पेश आते हैं। उन्होंने हाईवे की दशा सुधारे जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें