बसोहली के वार्ड 8 में जलभराव से बदहाल हुई गली। संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली नगर के वार्ड संख्या आठ की गली में कई दिनों से पानी और कीचड़ जमा है। स्थानीय लोगों ने कई बार कमेटी के अधिकारियों से गली की समस्या को दूर करने के लिए मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वार्ड का एडीसी बसोहली कई बार दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस गली से रोजाना लोगों का आना-जाना है। बारिश के दौरान इस गली की दशा और भी ज्यादा खराब हो गई है।
वार्ड निवासी रामप्रसाद, रामपाल, गफूर अहमद, रेखा देवी आदि ने बताया कि नगर कमेटी व अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाने के बावजूद भी गली को बनाने के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं। गली में जलभराव से बीमारियां फैलने की भी आशंका हैं। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने बताया कि वार्ड मेंबर की प्राथमिकता के हिसाब से शेष बची गलियों का काम शुरू करवाया जाएगा।