फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान कठुआ नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में जमा हुए सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला प्रधान सोमराज ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं बल्कि अन्य विभागों में लगाए अस्थायी कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिसका नतीजा है कि बिजली, पानी और सफाई जैसी आवश्यक सेवा से जुड़े अस्थायी कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा इन कर्मचारियों का दोहन अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। कर्मचारी यूनियनों ने सरकार के द्वारा मिलने वाले आश्वासनों पर भरोसा कर अपने संघर्ष को वापस ले लिया था। जिसे सरकार के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रवृत्ति बना लिया है। वहीं, अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि मार्च महीने में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के प्रधान सचिव से मिलकर समाधान की मांग की थी। उन्होंने एक माह के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद कोई निर्णय नही हुआ है। अब जब वह लोग हड़ताल के रास्ते पर निकल चुके है तो अब उनके कदम तभी वापस होंगे जबकि सरकार उनकी मांग या पूरा करें या फिर लिखित रूप से समयबद्ध तरीके से मांग को पूरा करने का आश्वासन दे। जबकि अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान दानिश चीदा ने कहा कि गत दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि अब जम्मू कश्मीर के अस्थाई कर्मचारियों को भी देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर मानदेय दिया जाएगा जो कि आज तक लागू नही हुआ। प्रदर्शन में शामिल अशोक कुमार ने कहा कि सात साल पूरे कर चुके संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए। साथ ही अन्य केंद्रशासित प्रदेशों की तर्ज पर जम्मू के सफाई कर्मियों को वेतन दिया जाए। इस बार जब लखनपुर से लेकर बनिहाल तक सभी सफाई कर्मचारी उनकी इस हड़ताल में शामिल है तो वह अपना हक लेने के बाद ही हड़ताल खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें