बसोहली। कोरोना महामारी के बीच सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए वीरवार से विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला का आगाज हो गया। रामलीला मैदान बसोहली में मंचन के प्रथम दिन श्रवण कुमार वध प्रसंग को देख दर्शक भावुक हो गए।
रामलीला मंचन में कलाकारों ने श्रवण कुमार के माता-पिता को तीर्थ स्थानों के दर्शन कराना, राजा दशरथ के बाण से श्रवण कुमार का वध होना और रावण वेदवती संवाद का सुंदर वर्णन किया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला में श्रवण कुमार का अभिनय विक्रांत मिश्रा ने निभाया। जबकि रावण का किरदार अमनदीप भाली और वेदमती का किरदार चंदन रैना ने अदा किया
-----
थरमल स्कैनिंग से की गई दर्शकों की जांच
रामलीला मंचन के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण काउंटर स्थापित किया है। यहां हर आने जाने वाले दर्शक की रिपोर्ट चेक की गई। और जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था, उन्हें मौके पर ही वैक्सीन लगाई गई। वहीं, थर्मल स्कैनिंग के जरिए भी रामलीला मैदान के भीतर प्रवेश करने वालों की जांच की गई।