फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे की नाज खेल मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेटर पवन चनोरिया, क्रिकेटर निर्मल गोस्वामी और मनोहर लाल वर्मा ने किया। पहले मैच में रामकोट क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार देवल की टीम को 5 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद राइजिंग स्टार देवल की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामकोट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 97 रन बनाए। राइजिंग स्टार देवल के गेंदबाज सुमित ने 4 विकेट हासिल किए। वहीं रामकोट क्रिकेट क्लब के विवेक ने 45 रनों का योगदान दिया। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम के सभी खिलाड़ी 92 रन पर आउट हो गए। रामकोट क्रिकेट क्लब की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। रामकोट क्रिकेट क्लब के गेंदबाज वालिया ने 6 विकेट हासिल किए। वहीं, राइजिंग स्टार देवल के बल्लेबाज राजवीर ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रामकोट क्रिकेट क्लब की गेंदबाज वालिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक गौतम, आकाश, विवु और अभिषेक ने बताया कि प्रतियोगिता में कई इलाकों से आई क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। अगला मैच वीरवार को धार डूगनू और महानपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें