फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबंदी के आगे खेती करने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे 20 वर्षों बाद खेती शुरू करने वाले किसानों को प्राथमिकता पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त बीज खाद आगे भी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह बात प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने बुधवार को सीमावर्ती गांव चक चंगा में तारबंदी के आगे की गई खेती का जायजा लेने के बाद किसानों से हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बीएसएफ की चांदवां पोस्ट पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें, बीएसएफ के डीआईजी हरिलाल भी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने कहा तारबंदी के आगे खेती करने वाले किसान सरकारी योजनाओं का लाभ पहले लेने के हकदार हैं। उन्हें हर संभव सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी ताकि आने वाले समय में तारबंदी के आगे की सारी जमीन पर किसान खेती करने को प्रेरित हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस इस गांव में शिविर लगाकर किसानों को जो भी आधुनिक उपकरण चाहिए मौके पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें