फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पीएचई एंप्लॉयर्स यूनाइटेड फ्रंट जम्मू प्रोविंस ने मानडली जल शक्ति विश्राम घर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगों सहित 70 महीनों का बकाया वेतन मांगा।
विज्ञापन

पीएचई एंप्लॉय एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस के प्रधान रवि हंस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार पिछले 27 सालों से लगातार अस्थाई कर्मियों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा द्वारा 11 नवंबर 2020 को अस्थाई कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया गया था, जिस पर अस्थाई कर्मियों को उम्मीद थी कि सरकार द्वारा उन्हें उनका पिछले 70 महीनों का बकाया वेतन भी मिल जाएगा लेकिन करीब 11 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा डेली वेजर के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते अस्थाई कर्मियों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

बीरवल जलमेरिया ने कहा कि कहा कि अस्थाई कर्मी पैसे के अभाव में अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। रामकोट के महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार अस्थाई कर्मियों के साथ अन्याय किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने पहले नगरोटा गुजरू में एक अस्थाई कर्मी की मौत हो गई थी लेकिन अभी तक विभाग द्वारा उनके परिवार को कोई भी सरकार की ओर से सुविधा नहीं दी गई। अभिषेक दुबे ने कहा की इस महीने अगर अस्थाई कर्मियों का बकाया वेतन सरकार द्वारा नहीं दिया गया तो, सरकार के खिलाफ हाईवे पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें