फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रामबन नागरिक और पुलिस प्रशासन का पुतला जलाते अभाविप के ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। स्कूल की इमारत में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर रामबन पुलिस के लाठीचार्ज किए जाने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार को शहर के शहीदी चौक में जमा हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में पुलिस व नागरिक प्रशासन का पुतला फूंका। और, विद्यार्थियों पर की जा रही कानूनी कार्रवाई को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक भगोत्रा ने कहा कि रामबन स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट की इमारत खड़ी करने के लिए स्कूल परिसर की भौतिकी प्रयोगशाला और चार शौचालयों को तोड़ा गया है। प्रशासन के इस छात्र विरोधी रवैए के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थी आंदोलन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वीरवार को आंदोलन स्थल पर रामबन पुलिस पहुंची, और उन्होंने विद्यार्थियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। उसके बाद विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। परिषद इसकी निंदा करता है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों पर अत्याचार किया है, जब तक उन्हें अपने पदों से निलंबित नहीं किया जाता, तब तक परिषद का यह संघर्ष दिन रात जारी रहेगा। आने वाले समय में अभाविप सड़कों पर उतरकर और भी जोरदार प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

वहीं, परिषद के प्रदेश सहमंत्री सक्षम कौशल ने कहा कि रामबन पुलिस ने बर्बरता की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। उन्होंने निहत्थे प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर वर्दी का जोर दिखाया, और उन्हें सलाखों के पीछे बंद कर दिया। जैसे कि वे कोई अपराधी हों। अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे 12 विद्यार्थी आज भी पुलिस हिरासत में हैं। उनमें सात छात्र और पांच छात्राएं शामिल हैं। अगर इस सभी विद्यार्थियों को जल्द रिहा करते हुए उन पर लगाए चार्ज हटाए नहीं गए, तो परिषद के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में जिला मीडिया प्रमुख हर्ष, गोविंदसर इकाई के अध्यक्ष मन्नत, विद्यार्थी सेवा प्रमुख हिमांशु, नगर मीडिया प्रमुख उदित, राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक अभय, नगर कार्यालय मंत्री केवल के साथ नमन, विक्रांत, राजन, अनिकेत, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें