हीरानगर। कृषि विभाग ने शुक्रवार को चड़वाल गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लोगों को लेमन ग्रास की खेती से संबंधित जानकारी दी गई। इसी दौरान यहां सीएसआईआर अरोमा मिशन चरण 2 के तहत आसवन इकाई का भी उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रहे कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा कहा कि आसपास के इलाकों में लेमन ग्रास की खेती शुरू हो चुकी है। कंडी क्षेत्र में खेती का काम तेजी से चल रहा है। बहुत से लोग इस बात को लेकर आशंकित थे कि लेमन ग्रास की फसल तैयार होने के बाद उसे कहां लेकर जाएंगे? उनके लिए यह आसवन इकाई काफी फायदेमंद होगी। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सीमांत शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय भी मौजूद रहे। संवाद