फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले की सीटें सीमित करने पर बिफरे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए सीमित की गई सीटों के कारण दाखिला न मिलने से परेशान विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें यहां दाखिला नहीं मिला तो वह अपने हक के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे। प्रदर्शन में शामिल राहुल सिंह ने बताया कि कॉलेज में दाखिले के लिए रोज यहां चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन दाखिला नहीं मिल रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ 320 सीटें हैं जिन पर आवेदन हो चुके हैं। इससे ज्यादा विद्यार्थियों को यहां एडमिशन नहीं मिल सकता है। दूसरे कॉलेज में जाकर एडमिशन लें।
उन्होंने कहा जिन विषयों की पढ़ाई उन्हें करनी है वह सिर्फ इसी कॉलेज में पढ़ाए जाते हैं। मढीन या अन्य कॉलेज में हर विषय की पढ़ाई की सुविधा नहीं है।
साहिल सिंह ने कहा कि गरीब परिवार से आते हैं और बड़ी मुश्किल से एडमिशन के लिए आठ हजार रपये इकट्ठा किए हैं। लेकिन कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा है। हमें घर से यही कॉलेज नजदीक पड़ता है। इसलिए हम यहीं पर दाखिला लेना चाहते हैं। लेकिन हमें किसी दूसरे कॉलेज में जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से मिलने डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा भी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए सीटें सीमित होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से अगर विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिली तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मिलकर इसके लिए संघर्ष करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर यहां एडमिशन को ओपन कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें