फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे पीडीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महंगाई के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान जिला इकाई ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर आम लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी नेता जगदीप सिंह जग्गा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आज काफी संख्या में लोग अपने रोजगार से हाथ धो बैठे हैं। वहीं जिन लोगों के पास रोजगार है, वह भी बहुत बेहतर स्थिति में नहीं हैं। महंगाई नेे आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के साथ खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कहा कि भवन निर्माण से जुड़ी रेत-बजरी के दाम पर कोई अंकुश ही नहीं है। अच्छे दिन लाने के वादे के साथ केंद्र में आई भाजपा के शासन काल में युवा बेरोजगारों के लिए सरकार के पास रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई नीति नहीं है। वहीं जम्मू कश्मीर में लोगों को प्रताड़ित करने के लिए सरकार जगह-जगह टोल प्लाजा लगाने में ही लगी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम लोगों की समस्या के संबंध में न कुछ बोले और न ही लोगों को ऐसे हालात से निकालने के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार के राहत की घोषणा की है। इससे लगता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है। वह सिर्फ अपने एजेंडे के अनुसार ही सरकार चलाने में व्यस्त है।
पीडीपी जिला प्रधान ने कहा कि प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक भेजा है। अगर इसके बाद भी सरकार आम लोगों से जुड़े मसले पर गंभीर नहीं होती है, तो आने वाले दिनों में पीडीपी इसके खिलाफ जन आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें