फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन जारी रहा ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज भांजल भटवाल गांव की न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक प्राथमिक उपचार केंद्र में डॉक्टर नियुक्त नहीं किए जाते, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भांजल भटवाल यूथ क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह पटियाल की अध्यक्षता में सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत भवन के कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक चेयरमैन डूगैन, जिला विकास परिषद लोहाई मल्हार के सदस्य, बीएमओ बिलावर, सीएमओ कठुआ और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
पूर्व सरपंच रतन चंद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अस्पताल में सभी डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। न्यू टाइप पीएचसी केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे पालकी में लेटा कर निचले इलाकों की ओर जाना पड़ता है। 30 से 35 किलोमीटर पैदल चलने के बाद मरीज को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते पिछले कई वर्षों में आज तक कई लोगों ने दम तोड़ दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक न्यू टाइप पीएचसी भांजल भटवाल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की जाती, और सीएमओ कठुआ और बीएमओ बिलावर मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दें कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया था। रात होने पर भी प्रदर्शनकारी गांव के पंचायत भवन में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में उपराज्यपाल से संज्ञान लेने की मांग की है। इस प्रदर्शन में पूर्व पंच धर्म सिंह, अंचल सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश सिंह, गांव की दर्जनों महिलाएं और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें