फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो लकड़ियों से जलाना पड़ेगा चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सामाजिक इंसाफ मंच ने सोमवार को पथवाल गांव में बैठक कर लोगों की समस्याएं जानीं। मंच के अध्यक्ष बीएल कांडले ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम इसी तरह से बढ़ते रहे तो लोगों को लकड़ियां लाकर खाना पकाना पड़ेगा। आम लोगों के महंगाई से हाथ खड़े हो गए हैं और सरकार लाउडस्पीकर से अजान, हनुमान चालीसा इसी सब में लोगों को उलझाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस तरह से गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, नौकरी पेशा लोगों से भी घर का बजट नहीं संभल रहा है। ऐसे में दिहाड़ीदार किस तरह से अपना घर का खर्च चला रहे होंगे, यह एक गंभीर विषय है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। चुनाव से पहले इनकी ओर से दिया गया नारा ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’ पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। मंच के सदस्यों ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर तीखी टिप्पणी की। बैठक में सुरेश कुमार, नीरज कुमार, स्वर्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें