फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के निर्माण पर जताया रोष

विज्ञापन
सड़ की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते जखबड़ वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पुराने सांबा कठुआ मार्ग पर जखबड़ के पास लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप काम न करने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराते हुए विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल जितेंद्र कुमार ने कहा कि विस्तारीकरण के बाद बन रही सड़क के काम में विभाग के अधिकारी मानकों की अनदेखी कर कुछ लोगों को लाभ देने के प्रयास में लगे हैं। सड़क के दोनों तरफ छोड़ी गई जगह समान नहीं है। वहीं, इसके दोनों ओर बननेे वाले नाले भी समान नहीं हैं। सड़क के एक ओर 20 फुट जगह छोड़ी गई है, जबकि दूसरी तरफ मात्र चार फुट की दूरी पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह आने वाले समय में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। जब तक विभाग सड़क के दोनों छोरों को बराबर नहीं करता, वे निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें