फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे मलबे को उठाने का काम शुरू

विज्ञापन
दियौता की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरे मलबे को उठाने के काम में लगी जेसीबी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। तिरिमवली से दियौता जाने वाली सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है। हौटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह म्यान ने बताया कि 15 दिन पूर्व इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से सड़क के कई स्थानों पर मलबा गिर गया था, जिससे सड़क पर यातायात में बाधा आई। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से उनका शिष्टमंडल मिला था। सरपंच ने बताया कि सड़क के किनारे पानी की निकासी के इंतजाम भी किए जाएंगे। अगर मौसम साफ रहता है तो तीन दिनों के भीतर सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा। बता दें कि इलाके में एक पखवाड़े पहले हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें