फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में वितरित की 1 करोड़ की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना कठुआ में गरीब परिवारों को पक्के घर देने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में योजना के लाभार्थियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने सभी लाभार्थियों को योजना की जानकारी देते हुए इसे पारदर्शी बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ शहर में ऐसे 970 बीपीएल परिवार हैं, जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। उन्हें इस योजना में पक्के मकान देने के लिए चयनित किया गया है। इसमें से काफी लाभार्थियों ने सरकार से 1.66 लाख रुपये की राशि प्राप्त कर ली है। वहीं, अन्य लाभार्थी इस योजना की दो से तीन किश्त हासिल कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि चार अलग-अलग किश्तों के माध्यम से मिलने वाली राशि में नींव स्तर का काम पूरा होने के बाद लाभार्थी को 40 हजार की पहली किश्त, दीवारों का निर्माण पूरा होने के बाद 40 हजार की दूसरी किश्त और छत पड़ने के बाद 40 हजार की तीसरी किश्त दी जाएगी। वहीं, मकान का निर्माण पूरा को जाने के बाद 46 हजार की आखिरी किश्त लाभार्थी को मिलनी है। पूरी तरह से पारदर्शी इस योजना में लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे सरकार की ओर से राशि भेजी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी उनसे इस राशि को जारी करने के बदले में कुछ मांगता है, तो वह फौरन इसकी शिकायत अपने वार्ड के पार्षद से कर सकते हैं। ताकि, इस योजना को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रखा जा सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को योजना के लिए आए एक करोड़ के फंड को 250 लाभार्थियों में वितरित किया गया है। इनमें 115 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें पहली किश्त दी जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य लाभार्थियों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें