फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह से

Sun, 29 Nov 2015 01:41 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छठी नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता का आगाज दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होने जा रहा है। शनिवार को कठुआ में शहीद वेल्फेयर कमेटी और पुलिस के आला अधिकारियों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


10 से 15 दिसंबर के बीच शुरू होने जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता का लोगों में भी अच्छा खास क्रेज है, चूंकि गत वर्षों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के दौरान भाग लेने पहुंचे हैं।

इसी को देखते हुए इस बार नए बदलाव किए गए हैं। राज्य में अपनी ही तरह के पहले आयोजन में इस प्रतियोगिता को पूरी तरह से टी-20 पैटर्न पर कर दिया गया है।

पिछली पांच प्रतियोगिताओं को जहां नॉक आउट बेसिस पर आयोजित किया गया था, वहीं इस बार लीग बेस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है।

इस बार कुल 16 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें 6 टीमें जम्मू कश्मीर से और 10 टीमें उत्तर भारत से सम्मिलित होने जा रही हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चार पूल बनेंगे और टी-20 फारमेट पर ही मैच खेले जाएंगे। एक टीम को दो से तीन मैच खेलने होंगे।

इसके अलावा पिछले साल की पुरस्कार राशि को बढ़ाने पर भी विचार विमर्श चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विजेता टीम को ढाई लाख, जबकि उप विजेता टीम को 1.75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन


बेस्ट क्रिकेटर के लिए भी अल्टो कार का प्रावधान रखा गया था। बैठक के दौरान डीआईजी अशकूर वानी, एडिशनल एसपी नासिर अहमद, शहीद वेल्फेयर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सलाथिया, पैट्रन डॉ. जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, महासचिव राकेश सिंह सुंबड़िया शामिल रहे।

पांच साल की प्रतियोगिता के ट्रेंड को बदलने के साथ ही इस बार नाथ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने जा रही है।

आयोजकों ने बताया कि दिनेश मोंगिया, प्रवीण कुमार, पियूष चावला, जोगिंद्र शर्मा और आईपीएल में भाग ले चुके कई खिलाड़ी कठुआ पहुंचने जा रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन सर्विसेज टीम भी भाग लेगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें